उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक भी आए
संघ प्रमुख के साथ होने वाली बैठक में उत्तराखंड के सभी प्रांत प्रचारक व प्रमुख शामिल होने आए हैं। इसके इलावा मेरठ, आगरा और मथुरा क्षेत्र के प्रांत प्रचारक शामिल रहेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि मार्च में आरएसएस की बैठक नागपुर में प्रस्तावित है। उसी कड़ी में पूरे देश में संघ प्रमुख के प्रवास कार्यक्रम लगे हुए हैं।
मोहन भागवत 19 फरवरी को सुबह 10 बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में स्वयंसेवकों के परिवार से मुलाकात करेंगे। दोपहर एक बजे वापस जीआरएम स्कूल पहुंचेंगे। 20 फरवरी को यहां से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। वहां से नागपुर चले जाएंगे।