शोधपत्र में शामिल रहे विशेषज्ञ
पैनल डिस्कशन व शोधपत्र में रुहेलखंड विश्वविद्यालय, दुबई, नेपाल, भूटान, प्रयागराज, दिल्ली, बीएचयू, वीबीएस पूर्वांचल विवि, गोरखपुर विवि, मुंबई विवि, कुमाऊं, राजस्थान, मोतिहारी के विशेषज्ञ शामिल रहे। पेपर प्रस्तुतिकरण में डॉ. प्रिया सक्सेना, डॉ. चारू मेहरोत्रा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. त्रिलोचन शर्मा, डॉ. अमित सिंह, प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा आदि ने अहम सुझाव दिए। इसमें भूटान के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सम्मेलन में रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान, इंडो-गल्फ मैनेजमेंट एसोसिएशन यूएई, जॉन करोल यूनिवर्सिटी यूएसए, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर, ग्लोबल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट नेपाल आदि का सहयोग रहा। इस दौरान भूटान से प्रो. कर्मा द्रुक्पा, डॉ. कुंजांग द्रुक्पा, कोऑर्डिनेटर लहतो जांबा, रुविवि से संयोजक प्रो. तूलिका सक्सेना, कुलसचिव संजीव कुमार उपस्थित रहे।