शाहजहांपुर में परीक्षा केंद्र
शाहजहांपुर में सरदार भगत सिंह राजकीय संघटक महाविद्यालय में श्री रतन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय भूड़ा मैनारी पुवायां का परीक्षा केंद्र रखा गया है। शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में डॉ. डीपी सिंह महाविद्यालय मिर्जापुर, श्री धर्मजीत सिंह महाविद्यालय में सत्यपाल सिंह यादव महाविद्यालय कलान को केंद्र बनाया है। मुरादाबाद में अहिल्याबाई होल्कर कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी असलेमपुर ठाकुरद्वारा में सुखदेई स्मारक महाविद्यालय रतूपुरा व राजपाल सिंह मेमोरियल महाविद्यालय रामपुर घोधर का केंद्र बना है।
बिजनौर में परीक्षा केंद्र
बिजनौर के बाबू ईश्वरी प्रसाद रावल मेमोरियल कॉलेज शाहजादपुर में धामपुर डिग्री कॉलेज, आरएसएम कॉलेज धामपुर को स्वयं का सेंटर बनाया है। इसके अलावा बिजनौर के जीएसएच कॉलेज चांदपुर स्याऊ में एसपी कॉलेज तिगरी को परीक्षा केंद्र बनाया। अमरोहा जिले में जेएसएच कॉलेज में ही श्री किशन सिंह डिग्री कॉलेज च्योंटीपुरा का सेंटर बनाया गया है।
विद्यार्थी अपडेट प्रवेशपत्र करें डाउनलोड
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परास्नातक गणित तृतीय सेमेस्टर के डिफरेंशियल इक्वेशन विषय की परीक्षा 21 जनवरी को होनी है, लेकिन परीक्षा का कार्यक्रम केवल एमए के विद्यार्थियों के लिए ही जारी हुआ है। इससे चिंतित एमएससी के विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक के समक्ष अपनी समस्या रखी। इस पर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए 16 जनवरी को संशोधन कराया गया था। प्रवेशपत्र भी अपडेट करा दिए गए हैं, लेकिन अब तक विद्यार्थियों ने इसे डाउनलोड नहीं किया है। एमएससी के सभी विद्यार्थी अपडेट प्रवेशपत्र डाउनलोड कर लें, ताकि परीक्षाओं में असुविधा न हो।