बरेली। लूट के आरोपी बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी संतोष उर्फ गुड्डू को प्रेमनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोर्ट ने 10 बार गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस के आला अधिकारियों को भी कोर्ट ने तलब किया था।
संतोष उर्फ गुड्डू के खिलाफ सितंबर 2009 में प्रेमनगर थाने में लूट के आरोपी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी कोर्ट में हाजिर ही नहीं हुआ। एसीजेएम पंचम के कोर्ट में उसके खिलाफ सुनवाई चल रही थी। 2010, 2011, 2013 से लेकर 2025 तक उसके खिलाफ कोर्ट ने कई गैर जमानती वारंट जारी किए। एसएसपी समेत कई उच्च अधिकारियों को भी कोर्ट ने तलब कर लिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद