फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: रोडवेज बसें भी कराएंगी रामलला के दर्शन, राम भजनों के साथ होगा आस्था का सफर

Sat, 06 Jan 2024 03:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर परिवहन निगम ने भी विशेष तैयारियां की हैं। रोडवेज की बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाने के निर्देश दिए गए हैं।  जनरथ बसें भी रामलला के दर्शन कराएंगी। बरेली, बदायूं और पीलीभीत डिपो से रोजाना एक-एक बस अयोध्या के लिए रवाना होगी।  
विज्ञापन
जनरथ बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज की जनरथ बसें भी रामलला के दर्शन कराएंगी। रुहेलखंड बरेली, बदायूं और पीलीभीत डिपो से रोजाना एक-एक बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। 25 जनवरी से यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर रोडवेज की बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाने के निर्देश दिए गए हैं। बरेली परिक्षेत्र की 117 बसों में राम भजन बजेंगे। बस अड्डे पर लगे एनाउंसमेंट सिस्टम पर भी राम भजन बजेंगे।   

विज्ञापन




रोडवेज के जीएम टेक्निकल और बरेली रीजन के नोडल अधिकारी अजीत सिंह ने तीनों जिलों का दौरा कर इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। ट्रेनों में टिकटों की मारामारी को देखते हुए रोडवेज ने यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। 22 जनवरी से पहले समयसारिणी जारी कर दी जाएगी। नोडल अधिकारी ने दौरे के दौरान दो दिन चालकों की हड़ताल के दौरान पैदा हुए हालात की भी समीक्षा की। 

बदायूं-पीलीभीत के श्रद्धालुओं को होगी ज्यादा सहूलियत
अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से बदायूं और पीलीभीत के श्रद्धालुओं के लिए ज्यादा सहूलियत होगी। बरेली से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेनें हैं, लेकिन बदायूं और पीलीभीत से यह सुविधा नहीं है। राजधानी बसों का संचालन लखनऊ तक किया जाता है। अयोध्या जाने के लिए लखनऊ से दूसरी बस पकड़नी होती है। रोडवेज 23 जनवरी से अयोध्या के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर देगा। बरेली-अयोध्या के बीच 369 किमी की दूरी करीब नौ घंटे में तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में गूंजेंगे राम भजन 
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए परिवहन निगम द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार, सभी यात्री वाहनों और बस स्टेशनों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी. जबकि यात्रियों को प्रेरित करने के लिए बसों में स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर लोकप्रिय राम भजन बजाए जाएंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव परिवहन एवं परिवहन निगम के चेयरमैन एल. वेंकटेश्वर लू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिवहन अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें