फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट से इन्वर्टिस तक एक साल में चौड़ी हो जाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने नकटिया नदी से बड़ा बाईपास तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। चौड़ीकरण इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तक होगा। चौड़ी होने के बाद सड़क छह लेन की हो जाएगी। बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनेगा। डिवाइडर पर पौधे और लाइटें लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नकटिया पुल से बड़ा बाईपास तक करीब तीन किलोमीटर तक सड़क को चौड़ा कर छह लेन का बनाया जाएगा। सेटेलाइट से रजऊ परसपुर तक भी रोड छह लेन का बनाया जाएगा। यहां भी एक मीटर चौड़ा डिवाइडर होगा और उसके दोनों ओर 9.20 मीटर चौड़ी सड़क होगी। इसके निर्माण पर करीब 32 करोड़ की लागत आएगी। बीडीए एक्सईएन राजीव दीक्षित ने बताया कि काम शुरू कर दिया गया है। एक साल में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को नियत समयय में काम पूरा करने के निर्देश गए हैं।
इसके अलावा बरेली-नैनीताल रोड पर बड़ा बाईपास से अर्बन वाटिका तक सड़क के एक ओर 1.79 करोड़ से आरसीसी नाले का निर्माण, दोहना टोल प्लाजा से बड़ा बाईपास तक सड़क पर 2.13 करोड़ से आरसीसी नाले का निर्माण, धर्मकांटा तिराहे से मूर्ति नर्सिंग होम और झूले लाल द्वार से केके हॉस्पिटल रोड तक निर्मित डिवाइडर पर 60 लाख से स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम होगा। पराग डेयरी करगैना के सामने ऊंचा गांव की ओर जाने वाली सड़क और नाली के निर्माण पर 4.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रामजानकी मंदिर से स्वयंवर बरातघर तक सड़क के डिवाइडर पर 60 लाख से स्ट्रीट लाइटें, तुलाशेरपुर में मुंशी पाल के मकान से शनिदेव थान तक 61 लाख से छह मीटर सीसी सड़क, नाली और राम रहीम के मकान तक लगभग तीन मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डेलापीर रोड और पुराना हाईवे भी होगा छह लेन
बीडीए सौफु टा तिराहे से पीलीभीत रोड तिराहा तक भी सड़क को छह लेन बनाएगा। इसके लिए 33.31 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा पुराने हाईवे पर नकटिया नदी से बड़ा बाईपास तक डिवाइडर निर्माण, सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम कराया जाएगा। इसके लिए 31.91 करोड़ का बजट तय किया गया है।
झुमका तिराहा से मिनी बाईपास तक होगा चौड़ीकरण
नेशनल हाईवे पर बड़ा बाईपास स्थित झुमका तिराहा से मिनी बाईपास तिराहा तक छह किलोमीटर तक सड़क चौड़ीकरण और आरसीसी डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 15.36 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है। रामजानकी मंदिर से स्वयंवर बरातघर तक फोरलेन और आदर्श नगर रोड राजेंद्रनगर से रामजानकी मंदिर रोड को मिलाने वाली सड़क का निर्माण 7.49 करोड़ की लागत से किया जाएगा। झूलेलाल द्वार से केके हॉस्पिटल तक सड़क किनारे से ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनें शिफ्ट करने पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 लाख रुपये से पवेलियन शेड का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें