सिबिल लाइंस में नगर कीर्तन निकलने के दौरान लगा लंबा जाम।
बरेली। सिविल लाइंस में नगर कीर्तन निकलने के बाद वाहनों के आगे निकलने की होड़ में जमा लग गया। पटेल चौक से चौकी चौराहा और पटेल चौक से जिला अस्पताल की ओर सड़क पर दोनों ओर से लंबा जमा लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वाहन चालक जल्दी निकलने की होड़ में आड़े-तिरछे बढ़े चले आ रहे थे। इस वजह से जाम और विकराल हो गया। इसी बीच ई रिक्शा में दवा लेने जिला अस्पताल जा रही एक गर्भवती भी जाम में फंस गई। जब वह काफी देर तक फंसी रही तो दर्द से तड़पने लगी। उसकी हालत बिगड़ते देख परिवार वालों के कहने पर पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उसे जाम से निकलवाया। जाम के चलते पूरे सिविल लाइंस में करीब घंटे भर तक यातायात अव्यवस्थित रहा।