कमेटी के लोगों को अफसरों के वादों पर ऐतवार
सड़क खराब होने की बात शोभायात्रा कमेटी के पदाधिकारियों को भी पता है और सेतु निगम के अफसरों को भी। दोनों में बातचीत भी हो चुकी है। पदाधिकारियों को अफसरों के वादे पर पूरा भरोसा है कि होली से पहले काम पूरा हो जाएगा। श्री रामलीला कमेटी व राम बरात कमेटी के प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा का कहना है कि राम बरात अपने निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी।
कुतुबखाना का जो थोड़ा सा टुकड़ा है वह रामबरात निकलने तक ठीक हो जाएगा। इस मामले में प्रशासन से बात हो चुकी है। वहीं, श्रीनृसिंह भगवान शोभायात्रा समिति के सचिव नीरू भारद्वाज का कहना है कि पिछले वर्ष 2023 में महादेव पुल का निर्माण चल रहा था। इस कारण यात्रा का मार्ग बदलकर जिला पंचायत मार्ग होते हुए नावल्टी चौराहा कर दिया गया था। इस बार अपने पारंपरिक रूट से ही शोभायात्रा निकलेगी।
ये है होगा बरात का मार्ग
राम बरात की शुरुआत बमनपुरी से होती है। ये बरात मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल होते हुए कुतुबखाना, घंटाघर, नावल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा होते हुए नृसिंह मंदिर पहुंचती है और वहां इसे विश्राम दिया जाता है।
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह ने कहा कि कुतुबखाने व कोहाड़ापीर के रास्ते को जोड़ दिया गया है। अब रैंप तैयार किया जा रहा है। होली से पहले इस पूरे रास्ते को ठीक कर दिया जाएगा।