फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी में विधायक लिखी स्कॉर्पियो ने दो सगे भाइयों को कुचला, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

Mon, 18 Apr 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

बहराइच हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वाहन सदर विधायक योगेश वर्मा का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन
विधायक लिखी स्कॉर्पियो ने दो सगे भाइयों को कुचला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली के रामापुर में रविवार की रात करीब नौ बजे विधायक लिखी काली स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी सदर विधायक योगेश वर्मा की बताई जा रही है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। खीरी थानाक्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी रवि (22) अपने बड़े भाई सुमित (28) के साथ रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव महमदपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। 

रामापुर में दोनों भाइयों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद दोनों भाई सड़क पर पहुंचे, तभी एक काली स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हुए। एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


काले रंग की स्कोर्पियो से दुर्घटना होने की सूचना मिली है, जिस पर विधायक लिखा है। सदर विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी बताई जा रही है। गाड़ी के ड्राइवर और चालक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजन से बातचीत की जा रही है।
अरुण कुमार सिंह, एएसपी

एसपी लखीमपुर खीरी संजीव ने बताया कि बहराइच हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वाहन सदर विधायक योगेश वर्मा का बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें