भमोरा। बरेली-बदायूं हाईवे पर सोमवार दोपहर शादी समारोह से लौटी महिला के कुंडल, नकदी छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। दरोगा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की है। दूसरे दिन महिला ने पति के साथ थाने आकर तहरीर दी है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बिलेहत निवासी रामलली पत्नी शिव सिंह सोमवार दोपहर सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव, जहां भतीजी के देवर की शादी में शामिल होकर लौट रही थी। बरेली-बदायूं हाईवे पर रामपुर मोड़ पर उतर देवचरा आने के लिए पैदल ही चल दी कि कुछ आगे बढ़ते ही हाईवे पर बने मंदिर के पास दो बाइक सवार आ गए। दिनदहाड़े महिला के कान के कुंडल व पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में चार हजार रुपये रखे थे। महिला चिखती चिल्लाती देवचरा चौराहे पर आई, जहां ड्यूटी कर रहे एक दरोगा को आपबीती बताई। दरोगा महिला को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बदमाश भाग चुके थे। संवाद