भुता। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता की अगुवाई में टीम के साथ गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले दस उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के नत्थूरमपुरा में अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने टीम के साथ छापा मारा तो बिजली उपभोक्ता कन्यावती पत्नी नेपाल सिंह, रामप्यारी पत्नी छत्रपाल, पूरनलाल, लेखराज, केतन लाल, दीनानाथ, मुन्नी देवी पत्नी छदंबी लाल, राकेश कुमार, सीता देवी पत्नी होतम सिंह, पप्पू लाल आदि चोरी करते मिले। उन्होंने इन सभी के विरुद्ध मामला पंजीकृत करवाया है।
अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने बताया कि अभी सरकार द्वारा ब्याज माफी योजना चल रही है। जिन उपभोक्ताओं का बिल जमा नहीं हुआ है। वह उपभोक्ता ब्याज माफी का फायदा उठा सकते हैं। रामदेव वर्मा ने बताया कि वह अभी तक क्षेत्र के लगभग 300 उपभोक्ताओं पर मुकदमा पंजीकृत करा चुके हैं।