बरेली। अपर मुख्य सचिव खादी ग्रामोद्योग और जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल ने शनिवार को जनपद में विशेष स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा की।
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए। सहगल ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्र्रमण कर अभियान को सफल बनाएं। स्वास्थ्य विभाग को नगरीय निकायों के साथ तालमेल बनाकर काम करने को कहा। उनके निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में 20, नगर पंचायत क्षेत्रों में 19 और न्याय पंचायत क्षेत्र में 144 पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं। अपर आयुक्त अरुण कुमार ने शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर डेंगू, मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान अनिल कुमार दुबे, महेंद्र प्रताप सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।