फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया न जमा करने पर 1158 की आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहकारिता विभाग के बकाया की वसूली कम होने पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई है। सोमवार शाम वह अपने कार्यालय में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की बकाया वसूली की समीक्षा कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सहकारिता विभाग की कम वसूली होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि फाइलों का मिलान कराते हुए वसूली कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस कार्य में उन्होंने सभी तहसीलदारों को अमीनों के माध्यम से वसूली कराने को कहा। एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह को उन्होंने तहसीलों में निरीक्षण करते हुए वसूली कार्यों को प्रगति की समीक्षा देखने और बढ़ोत्तरी न होने पर तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
ग्राम विकास बैंक के जिला प्रबंधक एपी सिंह ने बताया कि अब तक 1158 बकाएदारों की आरसी जारी हुई है। इसमें तहसील सदर में 348, आंवला में 120, बहेड़ी में 48, नवाबगंज में 202, मीरगंज में 235 और फरीदपुर में 205 आरसी जारी हुई हैं। डीएम ने इसमें और सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें