फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने गिरफ्तार किया वांछित अपराधी

विज्ञापन
जीआरपी ने गिरफ्तार किया फरार वारंटी।
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद में भ्रष्टाचार के 30 साल पुराने मामले में फरार चले आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुमताजुल हक को रविवार को बरेली जंक्शन की जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। मुमताजुल लंबे समय से फरार था और उसका कुर्की वारंट भी जारी किया जा चुका था।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक प्रयागराज के खुल्लाबाद इलाके के निवासी मुमताजुल पर 1990 में मुरादाबाद में भ्रष्टाचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह मामला रुपयों के लेनदेन से संबंधित था। मगर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। काफी समय तक जीआरपी उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करती रही लेकिन कामयाबी न मिलने पर उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया था। जंक्शन थाना के इंस्पेक्टर जीआरपी अमीराम सिंह ने बताया कि इसी बीच मुमताजुल हक के प्रयागराज में निवास करने की सूचना मिली तो एक टीम वहां भेजकर उसे गिरफ्तार करा लिया गया। यह कार्रवाई मंडल के आला अफसरों के निर्देश पर की गई। गिरफ्तारी के बाद रविवार को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें