फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रिटायर्ड दरोगा के पालूत कुत्तों ने महिला समेत तीन को काटा, शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी

Fri, 24 Feb 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नकटिया मैक्स सिटी में रहने वाली महिला अपने परिवार के सदस्यों संग खाना खाकर टहल रही थीं। तभी पालतू कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। महिला को कई जगह काटकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
पीड़ित महिला और उनके पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया मैक्स सिटी में दो पालतू कुत्तों ने एक महिला समेत परिवार के तीन सदस्यों को काटकर घायल कर दिया। दोनों पालतू कुत्ते एक रिटायर्ड दरोगा के हैं। पीड़ित ने उनसे शिकायत की। आरोप है कि रिटायर्ड दरोगा ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला छाया शर्मा ने बताया कि बुधवार रात वह खाना खाकर अपने पति अरविंद शर्मा और पांच साल की बेटी के साथ टहल रही थीं। जैसे ही वह अपने पड़ोसी रिटायर्ड दरोगा रघुवीर के घर के सामने पहुंचीं। उनके दो पालतू कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। अरविंद ने कुत्ते को गर्दन से पकड़ा तो दूसरे कुत्ते ने छाया पर भी हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं।

विज्ञापन

कुत्ते ने उनके हाथ, पैर और पेट में कई जगह काट लिया। जब अरविंद ने इसकी शिकायत रघुवीर से की तो वो वह भड़क गया। पुलिस से शिकायत की बात कही तो रघुवीर ने जान से मारने और एससीएसटी एक्ट लगवाने की धमकी दी। कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि रघुवीर सिंह, उनके बेटे अवधेश और अमित के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें