फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना आज

विज्ञापन
परसाखेडा ने स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात फ़ोर्स - अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा स्थित मतगणना स्थल पर विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। अनुमान है कि इसे शाम चार बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। कम बूथों वाले विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम दोपहर एक बजे से साफ होने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू होने से पहले सिर्फ राजनीतिक दलों के नेताओं की ही नहीं, बल्कि पुलिस-प्रशासन के अफसरों की भी धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलट की मतगणना के लिए पांच टेबल लगाई जाएंगी। बाकी सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए चार-चार टेबल लगेंगी।
ई-पोस्टल बैलेट की भी गणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक एआरओ मतगणना कार्मिकों का पर्यवेक्षण करेंगे। आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव की मतगणना के संबंध में बुधवार को सभी आरओ को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुबह आठ बजे पोस्टल बैलट से मतगणना की शुरुआत होगी। करीब आधे घंटे बाद ईवीएम में पड़े हुए मतों की गणना मतगणना कार्मिक शुरू करेंगे।
विज्ञापन

सबसे पहले आंवला और
अंत में बिथरी का परिणाम
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम से बूथवार मतगगणना 14 टेबल पर होगी। यानी एक साथ 14 टेबल पर 14 ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। लिहाजा सबसे कम 379 बूथ वाले आंवला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के 27 राउंड में सबसे पहले पूरे होंगे। इसके बाद बरेली कैंट के 383 बूथों और 390 बूथों वाली फरीदपुर सीट की की भी मतगणना 27-27 राउंड, नवाबगंज में 409 बूथों की मतगणना 29 राउंड, मीरगंज के 431 बूथों की मतगणना 30 राउंड, बहेड़ी के 442 बूथों की मतगणना 31 राउंड, बरेली शहर के 449 और भोजीपुरा के 454 बूथों की मतगणना 32 राउंड और बिथरी चैनपुर के 467 बूथों की मतगणना 33 राउंड में पूरी होगी।
सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना
निर्वाचन विभाग के मुताबिक सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सूचना भेज दी गई है। दोपहर एक या दो बजे तक सबसे पहले आंवला का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले दो से तीन घंटे के भीतर ही एक-एक कर बाकी सभी आठ सीटों पर भी जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। अधिकतम शाम चार बजे तक सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। इसके बाद चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशो के अनुसार आगे की गतिविधियां की जाएंगी।
मतगणना के साथ मिलेगी बूथवार मतदान की रिपोर्ट
बरेली की सभी नौ सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के बाद बूथवार पड़े मतों पर प्रत्याशियों ने मंथन किया। हालांकि बूथवार मतदान की रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक बूथों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों और प्रत्याशियों के एजेंटों के बूथवार मतों के आंकड़ों में मानवीय चूक के चलते अंतर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मतगणना के दिन यानी दस मार्च को ही बूथवार मतदान की सटीक रिपोर्ट मिल जाएगी।
मतगणना स्थल कर्मचारियों का हुआ ड्रेस रिहर्सल
चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को मतगणना स्थल के 27 कमरों में मतगणना का ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसमें नौ कमरों में पोस्टल बैलट और 18 कमरों में ईवीएम के जरिए मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। 18 कमरों में एक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो कमरों में प्रशिक्षण हुआ है। 45 मास्टर ट्रेनर ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। बताया गया कि 174 पार्टियां मतगणना करेंगी। प्रत्येक पार्टी में चार सदस्य शामिल हैं। इनमें एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पोस्टल बैलट की मतगणना के लिए निर्धारित टीम में मतगणना अधिकारी, प्रथम, द्वितीय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें