फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पांच युवकों पर गैंगरेप की रिपोर्ट

विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर मुख्य आरोपी ने दोस्तों को सौंप दी थी किशोरी

बहेड़ी। एक नामचीन स्कूल की छात्रा को शादी का झांसा देकर एक युवक एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने छात्रा को अपने चार अन्य दोस्तों को सौंप दिया। सभी ने अश्लील वीडियो बनाए और फोटो भी खींचें, जिन्हें जनवरी को वायरल कर दिया। इससे शर्मसार किशोरी का परिवार घर पर ताला डालकर कहीं चला गया। लौटने के बाद लोगों के समझाने पर मां ने लड़की के साथ थाने पहुंचकर पांचों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी युवक फैज शेरी कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा में मोती मस्जिद का रहने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो फैज ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाकर उसे अपने दोस्त तलपुरा निवासी उजैल अजीम के साथ भेज दिया। इसके बाद एक से दूसरे युवकों को उसे सौंपने का सिलसिला चला। अजीम के अलावा सुनहरी मस्जिद के पास रहने वाले सैफ, नैनीताल रोड के गुलमान और इस्लामनगर के उमान जाफरी ने उससे दुष्कर्म किया। सैफ ने देवरनियां के एक होटल ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इन सभी युवकों ने वीडियो बनाए और फोटो खींचें, जिन्हें एक जनवरी को वायरल कर दिया।
इससे शर्मसार परिवार घर पर ताला लगाकर कहीं चला गया। तीन दिन पहले लौटने के बाद परिजन घर में ही बंद रहे। इस बीच मामले का पता चलने के बाद जब रिश्तेदार घर पहुंचे तो उन्होंने युवकों पर कार्रवाई के लिए हौसला बंधाया। इसके बाद मंगलवार को मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। तहरीर लेकर पुलिस ने पांचों युवकों पर गैंगरेप की रिपोर्ट लिख ली। इसमें आईटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है। छात्रा के नाबालिग होने के कारण इस मामले में पॉक्सो एक्ट भी लगाने पर अफसरों के बीच मंथन किया गया। साथ ही युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया गया। घरों पर वे नहीं मिले तो पुलिस ने तोड़फोड़ भी की। आरोपियों के कुछ करीबियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

लखनऊ से ली गई मामले जानकारी

गैंगरेप का मामला दर्ज होने का पता चलते ही लखनऊ के आला पुलिस अधिकारियों ने बरेली पुलिस से जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। पांचों आरोपियों के करीबी दोस्तों और परिजन को हिरासत में लेकर उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ में नहीं आए तो कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। -सत्य नरायण प्रजापत, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें