फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरू गैंग के सदस्य ललित और उसके साथियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
जख्मी महिला।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पर हमले का मामला
विज्ञापन

बरेली। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार कृष्णा भारद्वाज पर हमले के मामले में शेरू गैंग के गुर्गे ललित सक्सेना और चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के अन्य उम्मीदवारों ने प्रेसवार्ता कर सुरक्षा देने की मांग की है।
इज्जतनगर के रोड नंबर पांच स्थित परतापुर चौधरी निवासी कृष्णा भारद्वाज पर रविवार रात कुदेशिया फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। उन्हें कार से खींचकर पीटा गया। ईंट-पत्थर मारकर कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। भीड़ जमा होने पर हमलावर भाग गए थे। इस मामले में कृष्णा के पति चंद्रशेखर भारद्वाज की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में ललित सक्सेना और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिर में आए 13 टांके, हालत खतरे से बाहर
आप नेता कृष्णा भारद्वाज को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बेटे तनिष्क ने बताया कि उनके सिर में 13 टांके आए हैं। सोमवार को उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर धरने की चेतावनी
आम आदमी पार्टी के फरीदपुर प्रत्याशी जनक प्रसाद, आंवला प्रत्याशी राम सिंह मौर्य के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने उपजा प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता की। सभी ने कृष्णा भारद्वाज के हमलावरों की 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर धरना देने की चेतावनी दी। साथ ही आप के सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा देने की मांग की गई। इस दौरान विवेक चौधरी, राजकुमारी, सुमित शर्मा, अजय बाबू, अवनीश, पातीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें