फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, महंत समेत दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Feb 2024 07:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी के मामले में महंत समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महंत और उसके साथी ने लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत सीएम व डीजीपी से की गई थी। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इज्जतनगर के अलखिया निवासी प्रेमपाल बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा स्थित पुल वाले महाराज के यहां टाइल्स लगाने गए थे। मंदिर के महंत लक्ष्मण आनंद सरस्वती और राजवीर से मेलजोल हो गया। 

दोनों ने नेताओं से अच्छी पकड़ का हवाला देकर पुष्टाहार विभाग और वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। प्रेमपाल से उनकी बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। दोनों ने प्रेमपाल की बेटी के नाम का फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया। 
विज्ञापन


बरेली में दर्दनाक घटना: झोपड़ी में आग लगने से चार बच्चियों की जलकर मौत, लुकाछिपी खेल रही थीं चारों
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र दिखाकर इन लोगों ने उत्तराखंड किच्छा निवासी तनुज, तरुन और अनिल से भी 3.80 लाख रुपये ले लिए। विश्वास दिलाने को महंत और उसके चेले ने फर्जी चेक दे दिए। कई महीने इंतजार के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दिए लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें