फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइबर ठगी के मामलों की विवेचना करेंगे इंस्पेक्टर, एसएसपी ने सीओ दफ्तरों में दी तैनाती

Fri, 23 Feb 2024 03:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने साइबर अपराध व आईटी एक्ट के मुकदमों की विवेचना के लिए चार इंस्पेक्टरों को सीओ कार्यालयों से संबद्ध किया है। 
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर अपराध व आईटी एक्ट के मुकदमों की विवेचना के लिए चार इंस्पेक्टरों को सीओ कार्यालयों से संबद्ध किया गया है। वह देहात के उन थानों से जुड़े आईटी मामलों की विवेचना करेंगे, जहां उप निरीक्षक प्रभारी हैं।

विज्ञापन


जिले के कुछ थानों में दरोगा ही थानाध्यक्ष हैं। ऐसे थानों में साइबर अपराध व आईटी एक्ट से संबंधित मामलों की विवेचना को लेकर दिक्कतें आ रही थीं। दरअसल, इस तरह के अपराध की विवेचना इंस्पेक्टर ही कर सकते हैं। इन थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती से वरिष्ठता क्रम गड़बड़ाने का खतरा था। 

दरोगा के अधीन काम करने में इंस्पेक्टर असहज हो सकते थे। अब एसएसपी ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। उन्होंने पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अमर सिंह को फरीदपुर सीओ कार्यालय में तैनाती दी है, जहां से वह भुता थाने के साइबर अपराध की विवेचना करेंगे। 
विज्ञापन


नाथधाम टाउनशिप: सर्किल रेट से चार गुना अधिक दामों पर जमीन का अधिग्रहण करेगी बीडीए, 7000 आवासीय भूखंड होंगे

पुलिस लाइन के ही इंस्पेक्टर उदयवीर नवाबगंज सीओ कार्यालय में बैठकर क्योलड़िया थाने के मामले, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह अब बहेड़ी सीओ कार्यालय से शेरगढ़ के साइबर मामलों की और पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह आंवला सीओ कार्यालय में तैनात रहकर अलीगंज के साइबर मामलों की विवेचना करेंगे। 
विज्ञापन


एंटी गो तस्करी सेल प्रभारी के रहे इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को भमोरा थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विनोद त्यागी को एंटी गो तस्करी सेल का प्रभारी बनाया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें