महिला का बेटा जब दूध लेकर आ रहा था तो रिटायर्ड सीओ विकास नारायण अपनी गाड़ी निकाल रहा था। बेटे को देखकर गालियां देने लगा। वह बीच बचाव करने पहुंचीं तो विकास नारायण उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट करने लगा।
बरेली के नकटिया में रहने वाले रिटायर्ड सीओ विकास नारायण यादव के खिलाफ घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रिटायर्ड सीओ विकास नारायण यादव का महिला से सोमवार को विवाद हो गया था। इसे लेकर हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए थे। सोमवार को दिन भर समझौते के लिए पंचायत चलती रही। देर रात महिला ने सीओ के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा गया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। विकास नारायण रिटायर्ड सीओ होने के चलते दबंगई दिखाता है और उन पर बुरी नीयत रखता है।
कई बार वह उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर चुका है। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रही थीं तभी विकास नारायण ने अश्लील फब्तियां कसीं। बेटे ने विरोध किया तो उसने देख लेने की धमकी दी। जब उनका बेटा दूध लेकर आ रहा था तो विकास नारायण अपनी गाड़ी निकाल रहा था। बेटे को देखकर गालियां देने लगा। वह बीच बचाव करने पहुंचीं तो विकास नारायण उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट करने लगा।