फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जातीय उलाहना देकर शादी से इनकार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाई की शादी टलने से खफा बहन ने कराई कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। बारादरी क्षेत्र की महिला ने भाई की सगाई तुड़वाने का आरोप लगाकर लड़की पक्ष पर रिपोर्ट कराई है। बताया कि परिवार पर दबाव बनाया गया और दूसरी जाति में विवाह करने की बात पर कटाक्ष किया गया।
प्रगति ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने अपने परिवार की सहमति से दूसरी जाति के सोनू मौर्य से विवाह किया था। अब उनके छोटे भाई आयुष शर्मा की शादी सिरौली थाना क्षेत्र के ओमकार मिश्रा की बेटी से तय हुई थी। उनकी सगाई 15 दिसंबर 2024 को थी। आरोप लगाया कि पहले दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनके भाई आयुष शर्मा से फोन पर बात कर महंगी वस्तुओं की मांग करनी शुरू कर दी। फिर फोन पर उन्हें दूसरी जाति में शादी का उलाहना देकर अपमानजनक बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सात फरवरी की दोपहर श्यामगंज चौराहे पर उसे, भाई आयुष शर्मा और उनकी मां को अपमानित किया गया। आरोपियों ने सगाई तोड़ने की बात कहने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि प्रगति की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया है, विवेचना की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें