फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली पर निकाली रंगयात्रा, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Sun, 16 Mar 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। रंग खेलने के बाद परंपरागत रूप से होलिका दहन करने के बाद आखत डाले गए। इसके बाद नए कपड़े पहनकर लोग एक-दूसरे के यहां होली मिलने पहुंचे। गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

होली पर कई जगह रंगयात्राएं निकाली गईं। बहेड़ी में नैनीताल रोड होते हुए हुरियारों की टोली तहसील परिसर पहुंची। यहां रंगयात्रा का समापन हुआ। वहीं, पर्वतीय समाज की महिलाओं ने होली मिलन का आयोजन किया। शेरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में भी रंगयात्राएं निकाली गईं। वहीं, शनिवार को थाना परिसर में पुलिस स्टाफ ने होली खेली।

बिशारतगंज में हुरियारों ने खेली होली
बिशारतगंज। होली पर थाना क्षेत्र में कुल 82 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। कस्बे में होलिका दहन के बाद मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से राधा कृष्ण की झांकी व बैंड बाजे के साथ रंगयात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड तिराहे पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हुआ। रंगयात्रा में शामिल हुरियारों की कई मोहल्लों में स्थानीय लोगों से जमकर मोर्चाबंदी हुई। दोनों ओर से एक-दूसरे को खूब भिगोया गया। शनिवार को थाना पुलिस ने होली मनाई। संवाद
विज्ञापन


जुलूस की ड्रोन से निगरानी
नवाबगंज। होली पर क्षेत्र में कई जगह जुलूस निकाले गए। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की। नवाबगंज में होली गेट से निकला जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए खारजा मार्ग से होते हुए होली गेट पहुंचकर संपन्न हुआ। क्योलड़िया, भौआ बाजार, करुआ साहिबगंज में निकाले गए जुलूस में खूब अबीर-गुलाल उड़ा। सेंथल पट्टी और पंडरी गांव के अस्तल में होली मेले का विधायक डॉ. एमपी आर्य के साथ डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने शुभारंभ किया। सेंथल के स्वर्गीय लाला राधेश्याम गुप्ता पार्क में नव युवक संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, डॉ. एके गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर आदि शामिल हुए। आखत डालने के लिए निकले लोगों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा की। संवाद

हुरियारों का पुष्पवर्षा से स्वागत
आंवला। होली पर शुक्रवार को मोहल्ला पक्का कटरा से निकाली गई रंगयात्रा में खूब रंग खेला गया। हुरियारे रंगों से सराबोर दिखे। मोहल्ला खेड़ा, घंटाघर चौक, गंज त्रिपोलिया, लठैता, किला, अनुपुरा में हुरियारों की स्थानीय लोगों से मोर्चाबंदी हुई। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने रंगयात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान गोपाल अग्रवाल, राजेश सक्सेना, सुनील गुप्ता, सूरजभान गुप्ता, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

रंग लगाने के बाद मिले गले



शाही। कस्बे में होली का उल्लास शुक्रवार को दिनभर नजर आया। होलिका दहन के साथ लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। इस दौरान कस्बे में निकाला गया जुलूस मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित होलिका दहन स्थल से शुरू होकर वापस इसी जगह पहुंचकर संपन्न हुआ। रंग लगाने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें