फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 से 31 मई के बीच हो सकती है बारिश

Sat, 28 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव जारी है। पिछले दिनों तेज हवा और बारिश के बाद फिर गर्मी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सूरज की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में तब्दीली होगी। कुछ दिनाें तक गर्मी और फिर बरसात की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य बताया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज है। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख इलाकाें में पिछले कई दिनों में बारिश हुई है। अभी भी बारिश की संभावना बरकरार है। मौसम विशषेज्ञ डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि यूपी में हवा का दबाव है। दक्षिण- पूर्वी हवाआें में नमी बनी हुई। इसकी वजह से रुक- रुक कर बारिश हो रही है। डॉ. गुप्ता का कहना है कि अभी कुछ दिन और ऐसी ही संभावना बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बरेली में 29 से 31 मई तक बारिश की संभावना है। इस बीच तापमान घटेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें