फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, 13 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, समय सारणी जारी

Sun, 25 Aug 2024 10:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा के दौरान रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। शनिवार को इन ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
ट्रेनों में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रेलवे 13 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। शनिवार को इनकी समय सारणी जारी कर दी गई। कुछ ट्रेनों का संचालन शनिवार से ही शुरू कर दिया गया। इससे पहले रेलवे आठ ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच लगा चुका है।

विज्ञापन


शनिवार को जिन ट्रेनों की समय सारणी जारी की गई है उनमें 04322 बरेली-लखनऊ विशेष ट्रेन बरेली से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद तिलहर, शाहजहांपुर, रोजा, हरदोई, बालामऊ होते हुए लखनऊ जाएगी। 04316 बालामऊ-योगनगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन बालामऊ से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद 4:20 बजे बरेली आएगी। 

विज्ञापन

इनका होगा संचालन
  • 04315 योग नगरी ऋषिकेश-बालामऊ विशेष ट्रेन दोपहर 2:30 बजे योग नगरी त्रषिकेश से चलने के बाद शाम 7:35 बजे बरेली आएगी। 04317 सहारनपुर-बालामऊ विशेष ट्रेन शाम 5:20 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रात 10:35 बजे बरेली आएगी और 1:10 बजे बालामऊ पहुंचेगी। 04318 मुरादाबाद-सहानपुर विशेष ट्रेन दोपहर 1:15 बजे मुरादाबाद से चलेगी और 4:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
  • 04311 बालामऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन शाम छह बजे बालामऊ से चलने के बाद रात 10:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04312 दिल्ली-बालामऊ विशेष ट्रेन सुबह 4:30 बजे दिल्ली से चलने के बाद 9:05 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12 बजे बालामऊ पहुंचेगी।
  • 04329 मुरादाबाद-सहारनपुर विशेष ट्रेन रात 11:50 बजे मुरादाबाद से चलने के बाद अगले दिन तड़के 3:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 04313 बालामऊ-सहानपुर विशेष ट्रेन शाम छह बजे बालामऊ से चलने के बाद रात 10:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के तीन बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 
  • 04314 सहारनपुर-बरेली विशेष ट्रेन तड़के 4:15 बजे सहारनपुर से चलने के बाद सुबह 9:10 बजे बरेली आएगी। 04323 मुरादाबाद-लखनऊ विशेष ट्रेन दोपहर एक बजे मुरादाबाद से चलने के बाद 2:35 बजे बरेली आएगी और शाम 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 
  • 04330 हरदोई-दिल्ली विशेष ट्रेन दोपहर एक बजे हरदोई से चलने के बाद 2:45 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 
  • 04324 दिल्ली-बालामऊ विशेष ट्रेन को मुरादाबाद तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन रात नौ बजे दिल्ली से चलने के बाद 12:15 बजे मुरादाबाद आएगी। 04343 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन दोपहर दो बजे हरिद्वार से चलने के बाद शाम 6:28 बजे बरेली आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें