बरेली-लखनऊ, मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चार उर्स विशेष ट्रेनें
उत्तर रेलवे उर्स के दौरान बरेली-लखनऊ, मुरादाबाद-लखनऊ के बीच उर्स विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। 04370 मुरादाबाद-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त को मुरादाबाद से दोपहर 2:25 बजे चलने के बाद रामपुर होते हुए चार बजे बरेली जाएगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
04372 लखनऊ-मुरादाबाद उर्स विशेष ट्रेन 31 अगस्त को शाम सात मुरादाबाद से चलने के बाद रामपुर होते हुए रात 9:05 बजे बरेली जाएगी और रात एक बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04308 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर दो बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:55 बजे लखनऊ और 04310 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 31 अगस्त को बरेली से शाम 7:20 बजे चलने के बाद रात 11:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
29 और 30 को सहारनपुर-लखनऊ के बीच एक और परीक्षा विशेष ट्रेन
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रेलवे 29 और 30 अगस्त को दो फेरों के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन चलाएगा। इससे पहले रेलवे अलग-अलग रूटों पर 13 परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी कर चुका है। 04520 सहारनपुर-लखनऊ परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 6:20 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 11:12 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 12:20 बजे शाहजहांपुर, 1:10 बजे हरदोई, 1:35 बजे बालामऊ और 2:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।