सितंबर में समय सारणी और किराया होगा जारी
लखनऊ-मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर, समय सारणी और किराया सूची सितंबर के पहले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। मुरादाबाद के अलावा इस ट्रेन को हापुड़, रामपुर, बरेली में ठहराव दिया जाएगा। शाहजहांपुर और हरदोई में ठहराव दिए जाने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इस ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल करेगा। 31 अगस्त को ट्रेन को अतिथि यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। यात्रा करने वाले अतिथियों को यात्रा पास जारी किए जाएंगे।
मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। स्थानीय स्तर पर मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।