फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल रेड कर कुंभ एक्सप्रेस पर झपटे बदमाश

Sun, 14 Jun 2015 02:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के कांठ स्टेशन से पहले हिरनपुरा क्रासिंग पर बीती रात बदमाशों ने कुंभ एक्सप्रेस पर धावा बोल दिया।  लुटेरों ने सिग्नल रेड कर दिया था जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद डेढ़ दर्जन लुटेरों ने खिड़कियों से झपट्टा मारकर एक दर्जन से अधिक महिला यात्रियों के गले की चेन, मंगल सूत्र, लॉकेट और बैग आदि लूट लिया। रेलवे कर्मचारी की पत्नी के गले पर झपट्टा मारने के विरोध पर लुटेरे ने उन्हें थप्पड़ भी मारा।  गिरोह महज 13 मिनट में लूटपाट कर  भाग गया और सुरक्षा में चल रहे जवान कुछ नहीं कर पाए। तीन पीड़ितों ने बरेली पहुंचकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नए तरीके से हुई लूट ने रेल अफसरों में भी खलबली मचा दी है।अफसर रेड सिग्नल होने को तकनीकी फाल्ट बता रहे हैं।  इससे पहले रामपुर में भी सिग्नल रेड कर लूटपाट हो चुकी है।
विज्ञापन

 यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात 2:10 बजे हुई। हरिद्वार से हावड़ा जा रही कुंभ एक्सप्रेस  सिग्नल रेड होते ही रुकी और लुटेरों ने  खड़कियों के पास बैठे यात्रियों को निशाना बनाना शुरू किया। कोच नंबर एस-3 की बर्थ नंबर दस पर सफर कर रहे पटना के बाढ़ निवासी रेलवे कर्मचारी संतोष सिंह की पत्नी सरिता सिंह के गले से तीस हजार रुपये कीमत का सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर छीन लिया, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लुटेरे ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके अलावा लुटेरों ने बर्थ नंबर एक पर सवार थाना सुल्तानगंज (पटना) के नरमुइया निवासी व्यवसायी सुशांत वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा के गले की चेन और पास में रखा बैग खिड़की से हाथ डालकर लूट लिया। बैग में दस हजार की नगद थे। इसके बाद लुटेरों ने  हावड़ा की लालसा देवी के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। लूटपाट के दौरान कुछ यात्रियों ने शोर मचाया लेकिन जबतक कोई कुछ समझता लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। शनिवार सुबह तड़के चार बजे सरिता सिंह ने बरेली जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सरिता के पति रेल कर्मचारी संतोष सिंह ने बताया कि लुटेरों ने सरिता, सुनीता और लालसा के अलावा एस-2, एस-5 और एस-6 में बैठी कई अन्य महिलाओं के मंगलसूत्र, चेन और बैग लूटे। लुटेरों ने सभी को खिड़की से झपट्टा मारकर निशाना बनाया। सुरक्षा में चल रहे दो पुलिस वाले कुछ नहीं कर पाए।

सूचना के बाद घटनास्थल पर टीम भेजी गई। जहां तक सिग्नल रेड होने की बात है रेलवे उसे टेक्निकल फाल्ट बता रहा है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है। वारदात में किसी गिरोह के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                              अखिलेश कुमार चौरसिया, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें