फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल प्लांट प्रति मिनट करेगा 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन

विज्ञापन
आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण करते शहर विधायक डॉ. अरूण कुमार,साथ में अन्य।
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के रेलवे अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का बृहस्पतिवार को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने उद्घाटन किया। इस प्लांट की एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर विधायक ने कोरोना संक्रमण काल में रेलवे चिकित्सालय की सेवाओं की सराहना की। कहा, ऑक्सीजन उत्पादन में आज देश आत्मनिर्भर हो चुका है। देशभर में जगह-जगह प्लांट स्थापित किए गए हैं। बड़ी आबादी का वैक्सीनेशन हो जाने से कोरोना की तीसरी लहर का खतरा काफी हद तक कम हुआ है। इसके बाद भी अगर अब कभी कोरोना संक्रमण बढ़ता है तो ऑक्सीजन प्लांट कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मददगार बनेंगे। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया है। आपातकालीन परिस्थितियों में यहां से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। इस दौरान अजय वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू, डॉ. बीएन चौधरी, डॉ. एए खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें