कुछ इस तरह का होगा बीडीए का प्रवेश द्वार।
फोटो
नाथ नगरी की पहचान बनेगा बीडीए का भव्य प्रवेश द्वार
करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार होगा प्रवेश द्वार
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण प्रवेश द्वार तैयार करेगा, जो नाथ नगरी की पहचान बनेगा। प्रवेश द्वार का चित्र बीडीए ने जारी कर दिया है।
प्रवेश द्वार के दाहिने ओर अंग्रेजी के अक्षरों में ‘आई लव बरेली’ लिखा रहेगा। इसके अलावा गेट के दोनों तरफ ग्रीनरी तैयार की जाएगी। प्रवेश द्वार पर लाल पत्थर का प्रयोग होगा और उस पर सफेद पत्थर से नक्काशी की जाएगी। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रवेश द्वार के चारो ओर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश द्वार के ऊपर मंदिरनुमा पांच गुंबद होंगे। इसमें दो बड़े और तीन छोटे गुंबद का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गेट का चित्र तैयार कर लिया गया है। अभी दो जगह चिह्नित की गई है। इसमें एक इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी और रामगंगा योजना रोड है। अभी फाइनल जगह तय नहीं की गई है। बजट फाइनल नहीं हुआ है लेकिन दो से तीन करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।