फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के फड़ पर रेलवे के गैंगमैन की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
धर्मेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बारादरी के पीली मिट्टी इलाके में वारदात, मौके पर बिखरे मिले ताश के पत्ते

बरेली। बारादरी के पीली मिट्टी इलाके में जुए के फड़ पर रेलवे के गैंगमैन गुलाबबाड़ी निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों का आरोप है कि तीन-चार दोस्त धर्मेंद्र को घर से बुला ले गए थे।
विज्ञापन

घटनास्थल के नजदीक मौजूद रहे लोगों के मुताबिक रविवार शाम करीब पौने पांच बजे चार-पांच लोग मैदान में जुआ खेल रहे थे। अचानक गोली चली तो एक युवक गिर पड़ा और बाकी सब भाग निकले। सूचना पर सीओ साद मियां खान और इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक पहुंचे तो मौके पर ताश के पत्ते बिखरे हुए थे। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त बरेली जंक्शन पर कार्यरत गैंगमैन धर्मेंद्र के रूप में हुई। उसकी कनपटी में दाहिनी ओर लगी गोली बायीं ओर से निकल गई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने भी फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। धर्मेंद्र के बड़े भाई धर्मवीर ने बताया कि उनका भाई जुआ नहीं खेलता था। तीन-चार दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या कर दी। हत्या की वजह वह नहीं बता सके।

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर जुआ होने की बात भी सामने आई है। जांच की जा रही है। - रवींद्र सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें