फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों के बीच तीन सौ रुपये का विवाद, हत्या तक पहुंचा अंजाम

विज्ञापन
विलाप करते धर्मेद्र के घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी- पहले हुई मारपीट और फिर कनपटी पर तमंचा लगाकर मार दी गोली
विज्ञापन

पीली मिट्टी इलाके में जुए की वजह से पहले भी हो चुकी है फायरिंग

बरेली। पुलिस का कहना है कि तीन सौ रुपये के विवाद में दोस्तों ने ही धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर बिखरे ताश के पत्ते जुआ होने की पुष्टि कर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि पीली मिट्टी इलाके के जिस मैदान पर धर्मेंद्र की हत्या हुई, वहां रोज जुआ होता है लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं देती। इसी वजह से रविवार को हत्या हो गई।
घटनास्थल के आसपास रहने वालों ने बताया इस मैदान पर पूरे दिन जुआरी जमे रहते हैं। रविवार को भी दोपहर से ही चार-पांच लोग वहां बैठकर जुआ खेल रहे थे। अचानक वहां गालीगलौज और मारपीट होने लगी और फिर उनमें से किसी ने फायर कर दिया। जब जुआरियों में भगदड़ मची तो उन लोगों को पता लगा किसी को गोली लगी है। लोगों ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी जुआरियों के बीच विवाद होने के बाद यहां पथराव और फायरिंग हुई थी। उस मामले में पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए लेकिन जुआरियों का जमावड़ा बंद नहीं हुआ। इसके कारण आए दिन वहां विवाद होते रहते हैं।
विज्ञापन

बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने 300 रुपये को लेकर विवाद होने की जानकारी दी है। मारपीट और हत्या का कारण भी यही विवाद बताया जा रहा है।

पीलीभीत बाईपास की लड़की से नवंबर में होनी थी शादी

परिवार वालों के मुताबिक धर्मेंद्र के पिता रामस्वरूप भी रेलवे में थे। करीब पांच साल पहले उन्होंने वीआरएस ले लिया तो उनकी जगह धर्मेंद्र को नौकरी मिल गई। परिवार में उससे बड़े तीन भाई राजू, धर्मवीर और संतोष हैं। इन तीनों की शादी हो चुकी है और अब धर्मेंद्र की शादी की तैयारी थी। पीलीभीत बाईपास की कॉलोनी में रहने वाली लड़की से रिश्ता तय हो चुका था और नवंबर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। धर्मवीर ने बताया कि तीन-चार महीने पहले एक हादसे में धर्मेंद्र के पैर जल गए थे, जिसके चलते इन दिनों वह मेडिकल लीव पर चल रहा था।

सट्टे के विवाद में भी हो चुकी है फायरिंग और हत्या

बारादरी थाने के ही कटरा चांद खां इलाके में पिछले साल व्हाट्सएप पर सट्टेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसी बीच सचिन मौर्य नाम का युवक छत पर खड़े होकर फायरिंग का वीडियो बनाने लगा और एक गोली उसे जा लगी। उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई।

जुए के विवाद में गंगापुर में भी हो चुकी हत्या

बारादरी थाने के ही गंगापुर इलाके में वर्ष 2015 में जुआ खेलने के दौरान 30 वर्षीय अजय का मोहल्ले के ही छोटेलाल उर्फ लाला से विवाद हो गया था। इसी दौरान वह घर से चाकू ले आया और अजय की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सोनू ने अशफाक पर चलाई

गोली.. धर्मेंद्र को जाकर लगी

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ मौजूद दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया है कि वहां मौजूद अशफाक और कटरा चांद खां के सोनू मौर्य के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट हुई तो सोनू ने अशफाक को गोली मारने के लिए तमंचा निकाल लिया लेकिन गोली धर्मेंद्र को लग गई। उन्होंने बताया कि सोनू की तलाश की जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगीद्घ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें