वाणिज्यकर विभाग की टीम ने सोमवार को परसाखेड़ा में तीन फैक्ट्रियों पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्रियों में बड़े पैमाने पर नमकीन का उत्पादन होते पाया गया लेकिन उसका सही विवरण दाखिल नहीं मिला। इस पर टीम ने करीब दस लाख रुपये का माल जब्त कर लिया।
परसाखेड़ा में आलम फूड प्रोडक्ट्स, दया नमकीन और पॉपुलर पराग बेकर्स एंड कंपनी के व्यापार स्थलों की जांच की गई। जांच के समय में भारी मात्रा में नमकीन का निर्माण होते पाया गया। निर्माताओं द्वारा अपने व्यापार का सही विवरण दाखिल नहीं किया जा रहा था। होली के मद्देनजर नमकीन की खपत को देखते हुए फैक्ट्रियों में जांच की गई तो भारी मात्रा में कच्चे और तैयार माल का स्टॉक पाया गया। लेखा बहियों से बाहर पाए गए लगभग 10 लाख रुपये का माल जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस माल पर नियमानुसार कर एवं अर्थदंड जमा कराकर अवमुक्त किया जाएगा। जांच के लिए विभाग की दो टीमें तैयार की गई थीं। एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर एलजे यादव ने छापा टीमों का नेतृत्व किया। संजय मिश्रा, विजय कुमार, अवनीश कुमार चौधरी, नीरज वर्मा, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, पंकज सुमन और पुलिस बल शामिल रहा।
यह माल हुआ जब्त
छापा टीम ने आलू लच्छा, बेसन, मैदा, नमक पारा, मूंगफली दाना, महीन सेव, बूंदी, मिक्स नमकीन, भुजिया, हरी बूंदी, मसूर लूज, बूंदी लूज आदि।