फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से भिड़ी वैन, दो की मौत

Tue, 27 Feb 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
van-bus accident
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर उदरनपुर पुलिया के पास सोमवार की रात बहेड़ी की तरफ जा रही मारुति वैन गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही पीलीभीत रोडवेज की बस से जा भिड़ी। भीषण दुर्घटना में वैन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

हादसे में बस और वैन में सवार कई यात्री घायल हो गए। हाफिजगंज थाने की पुलिस ने निजी एंबुलेंस के जरिये घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे जाम लगा रहा। जेसीबी की मदद से गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया गया। 
सोमवार को शाम साढ़े सात बजे फरीदपुर निवासी अजीत की पत्नी कमलेश मारुति वैन से बहेड़ी के गांव फरीदापुर निवासी अपने पिता बुद्धसेन के साथ मायके जा रही थी। वैन में कुछ अन्य सवारियां भी थीं। यात्रियों के मुताबिक गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को वैन चालक बबलू ने ओवरटेक किया, तभी सामने से तेज रफ्तार रोडवेज बस आ गई। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत के बाद पिचक गई वैन में आगे बैठी सवारियां बुरी तरह फंस गईं।
विज्ञापन

हादसे में बहेड़ी के फरीदापुर के बुद्धसेन (60) और ओमप्रकाश (57) की मौत हो गई। कमलेश, वैन चालक बबलू, तीन साल का चिराग, देवराज हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं रोडवेज बस में सवार करीब 12 यात्रियों को भी मामूली चोट आई। उन्हें दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें