फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापुर, कटिकुईया में आबकारी विभाग की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की तलाश में शनिवार सुबह गंगापुर और कटिकुइयां में छापा मारा। इस दौरान दौरान गंगापुर में एक घर में दो बोरों में शराब के पाउच बरामद हुए, लेकिन आरोपी भाग गया। कटिकुइयां में छापे के दौरान कुछ नहीं मिला। वहां के लोगों का कहना था कि वे बहुत पहले ही धंधा छोड़ चुके हैं, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग के लोग जब-तब दबिश देकर उन्हें परेशान करते हैं।
विज्ञापन

बारादरी का गंगापुर इलाका अवैध शराब के धंधे के लिए बदनाम है। यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनती है। कई बार यहां शराब की भट्ठियां पकड़ी जा चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस धंधा बंद नहीं करा सकी है। गांव की कई महिलाएं भी धंधे में शामिल हैं। आबकारी विभाग ने शनिवार सुबह गंगापुर में दबिश दी। यहां एक घर में दो बोरों में भरे शराब के पाउच मिले, लेकिन आरोपी भाग गया। इसके बाद टीम ने कटिकुइयां में दबिश दी, लेकिन यहां कुछ नहीं मिला।
गंगापुर में एक घर से अवैध शराब बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं कटिकुइयां में लोगों ने बताया कि उन्होंने धंधा छोड़ दिया है। ऐसा है तो अच्छा है लेकिन टीम लगातार जाती रहेगी। - विनय निमेष, आबकारी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें