फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में जेल गया पति, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेकपुर में संतोष की दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति रविंद्र यादव को शनिवार को जेल भेज दिया। संतोष की तीन दिन पहले फंदे पर लटकने से मौत हुई थी।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव बहगुलपुर निवासी जगपाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी संतोष की शादी दो साल पहले दातागंज (बदायूं) के गांव करीमगंज निवासी रविंद्र यादव से हुई थी। मायके वालों के मुताबिक रविंद्र संतोष को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। करीब 15-20 दिन पहले रविंद्र नेकपुर गल्ला मंडी में किराए का कमरा लेकर संतोष के साथ रहने लगा था। जगपाल के मुताबिक बुधवार शाम को वह संतोष से मिलने पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले में फंदा भी कसा हुआ था। जगपाल ई रिक्शा पर उसका शव लेकर थाना सुभाषनगर पहुंचे। पोस्टमार्टम में सुषमा की फंदे पर लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने रविंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जगपाल ने रविंद्र समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें