फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी के सामने स्मार्ट सिटी के गड्ढे में गिरकर पीडब्ल्यूडी के चौकीदार की मौत

विज्ञापन
इसी गड्डे में गिरकर हुई थी पीडब्ल्यूडी के चौकीदार की मौत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सिविल लाइंस में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर हुई घटना, बृहस्पतिवार को मिला शव
विज्ञापन

बरेली। शहर में बेतरतीब निर्माण कार्य लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगे हैं। कमिश्नरी के सामने स्मार्ट सिटी की डक्ट बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर खोदे गए गड्ढे में गिरकर पीडब्ल्यूडी के चौकीदार 40 वर्षीय छेदालाल की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते उनकी मौत हुई है।
इज्जतनगर के गांव गिरधरपुर में रहने वाले छेदालाल पीडब्ल्यूडी में चौकीदार थे। रोजाना की तरह ही बुधवार शाम वह कमिश्नरी के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में ड्यूटी करने निकले थे, जिसके बाद घर नहीं लौटे। उनके बेटे कमल किशोर ने बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे वह खेत पर जा रहे थे। तभी पिता के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनका शव गड्ढे में पड़ा मिला है। उनके पहुंचने तक कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी और वहां काफी भीड़ लगी थी। कोतवाली पुलिस ने उन्हें बताया कि छेदालाल मुंह के बल गड्ढे में पड़े थे और उनके पैर बाहर दिख रहे थे। जब उन्हें बाहर निकाला गया तो वह मृत मिले। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं साफ हुआ मौत का कारण
कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि छेदालाल की पीठ एक घिसटने का निशान मिला है। संभव है कि गिरने के दौरान उनके यह चोट लगी होगा। मगर पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया है।
मातम में बदली दिवाली की खुशियां
कमल ने बताया कि परिवार में उनकी मां सुशीला और एक छोटा भाई राजवीर है। उनकी और दो बहनों की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता शराब के आदी थे और अक्सर ऑफिस में ही सो जाते थे। घर में दिवाली की तैयारियां चल रहीं थीं लेकिन मगर बृहस्पतिवार को उनकी मौत की सूचना मिली। कमल का कहना है कि बेशक उनके पिता शराब के आदी थे लेकिन अगर यह गड्ढा नहीं खुदा पड़ा होता तो ये हादसा नहीं होता।
खोदकर छोड़ा गड्ढा, सुरक्षा इंतजाम नहीं
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। मगर हर जगह सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इन दिनों पूरे सिविल लाइंस में सड़क किनारे डक्ट बनाने का काम चल रहा है लेकिन लोगों को इन गड्ढाें में गिरने से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने कमिश्नरी के सामने भी यह गड्ढा काफी दिन पहले खोदकर डाल दिया था। मगर यहां हादसे बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। यही वजह रही कि चौकीदार इसमें गिर गया और फिर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क किनारे खोदे गड्ढे में गिरकर हो चुकी युवक की मौत
पिछले महीने इज्जतनगर में आईवीआरआई रोड के चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर प्रेमनगर के मोहल्ला जोशी टोला में रहने वाले 19 वर्षीय प्रिंस उर्फ तनु की मौत हो गई थी। एक ट्रक को साइड देने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई थी। बाइक गिरने से उनका सिर पत्थरों से टकराया और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें