फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन देने के लिए महाविद्यालयों से मांगी विद्यार्थियों की सूची

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
सूची भेजने की अंतिम तिथि आठ नवंबर, गलत डाटा देने पर महाविद्यालय होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

बरेली। विद्यार्थियों को तकनीकी तौर पर सक्षम बनाने के लिए सरकार की ओर से स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की योजना शुरू की गई है। इसके तहत पहले चरण में बरेली के हजारों विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को पत्र भेजकर आठ नवंबर तक विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजीव कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत प्रदेश सरकार की ओर से पहले चरण में स्नातक के द्वितीय और तृतीय वर्ष के अलावा परास्नातक के विद्यार्थियों को योजना को लाभ देने के लिए सूची मांगी गई है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों का डाटा प्रवेश प्रक्रिया खत्म होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, जिन महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वे विश्वविद्यालय को डाटा उपलब्ध करा सकते हैं। इसमें पारंपरिक और व्यावसायिक शिक्षा समेत शोधार्थियों की भी डिटेल विश्वविद्यालय की मेल आईडी पर भेजने को कहा गया है। इसकी अंतिम तिथि आठ नवंबर निर्धारित की गई है। कुलसचिव ने महाविद्यालयों को सूची भेजने में बेहद सावधानी बरतने को कहा है। अगर विवरण में खामियां हुईं तो इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालयों की होगी।
विज्ञापन

यह रहेगी वितरण और चयन की प्रक्रिया
उच्च शिक्षा विभाग के अधीन विद्यार्थियों का डेटाबेस राज्य विश्वविद्यालयों के पास है, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति से उनकी डिटेल मांगी गई है। शासन से जारी आदेश के तहत विश्वविद्यालय अपने से संबद्ध महाविद्यालयों के पंजीकृत विद्यार्थियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर जिलाधिकारी को भेजेंगे। जिलाधिकारी उसका सत्यापन कर टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने की प्रक्रिया औद्योगिक विकास विभाग की ओर से आदेश के तहत जिला स्तर पर करेंगे। जिला प्रशासन वितरण में पारदर्शिता और लाभार्थी की प्रामणिकता के लिए जिम्मेदार होगा। स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष की सूची बाद में भी अपडेट की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें