बरेली। माही स्पोर्ट्स लीग सीजन-2 में रविवार को केपीएस मैदान पर टीचर्स क्लब बरेली को हराकर पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसआईबी) की टीम विजेता बनी। टीचर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाएं। आशुतोष ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पीएसआईबी की टीम ने 19.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम के लिए विराट ने सर्वाधिक नाबाद 44 रन बनाए। प्रेम प्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद