फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा गैस के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को कम गैस की आपूर्ति किए जाने की शिकायतें फिर बढ़ने लगी हैं। पिछले दिनों जिला पूर्ति विभाग की ओर से गैस एजेंसियों पर छापे मारे गए थे। कार्रवाई के बाद घटतौली पर काफी हद तक अंकुश लगा था। अब बदायूं रोड स्थित मनीषा गैस एजेंसी पर बड़े पैमाने पर सिलिंडरों की आपूर्ति में घटतौली का आरोप लगा है। डीएसओ के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित मनीषा गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से लगातार घटतौली समेत संचालक द्वारा उपभोक्ताओं से बदसलूकी की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसओ नीरज सिंह ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। हाल ही में बिहारीपुर के रहने वाले कई उपभोक्ताओं ने लिखित शिकायत की। इसमें मनीषा गैस एजेंसी के सिलेंडरों में गैस कम होने का आरोप लगाया। दावा किया कि गैस गोदाम से ही घटतौली की जा रही है। अगर कोई उपभोक्ता शिकायत करे तो संचालक उससे अभद्र व्यवहार करते हैं। आरोप है कि सिलिंडर में दो से ढाई किलो तक गैस कम होती है। मढ़ीनाथ समेत अन्य क्षेत्रों के रहने वाले उपभोक्ताओं ने मामले की सघन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग डीएसओ से की है। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच पूर्ति निरीक्षक से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें