फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में सीट बढ़ाने के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
कुलपति को ज्ञापन देते एलीबीपी के नेता।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जताई सहमति
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने और पथ प्रकाश की हुई मांग
बरेली। हर साल बढ़ती जा रही विद्यार्थियों की तादाद के सापेक्ष कॉलेजों में सीट मिलना मुश्किल है। ऐसे में हजारों की तादाद में विद्यार्थी बेहतर शिक्षा के लिए भटक रहे हैं। प्रकरण पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इस पर सहमति जताते हुए कुलपति ने शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। वहीं, अन्य मांगों पर भी सहमति जताई।
विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री गौरव यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि हर साल तमाम विद्यार्थी इंटर से पास हो रहे हैं मगर महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीटें निर्धारित हैं। इसमें कई सालों से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जिसके चलते तमाम विद्यार्थी सस्ती और बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। लिहाजा, प्रत्येक पाठ्यक्रम में वर्तमान सीट के सापेक्ष करीब 30 फीसदी सीट बढ़ाई जाएं। इस पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने सहमति जताई और कॉलेज में सीट बढ़ाने की मंजूरी के लिए शासन से स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वे छात्र जो अब तक किन्हीं कारणों के चलते इंप्रूवमेंट फार्म जमा नहीं कर सके हैं, उनके सहयोग के लिए फार्म जमा किए जाने की तिथि बढ़ाने की मांग की गई। जिस पर कुलपति ने सहमति जताते हुए परीक्षा नियंत्रक को कार्यवाही के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय परिसार में साफ -सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था कराने, संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था की मांग की गई।
विज्ञापन

चेक किए जाएं आई कार्ड, बाहरी तत्वों का प्रवेश बंद हो
कुलपति से विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का गेट पर आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश दिए जाने की मांग की। ताकि अराजक तत्वों का परिसर में प्रवेश न हो सके और पठन पाठन सुचारु चल सके। अन्य कार्यों से आने वाले लोगों से भी कार्य संबंधी दस्तावेज चेक करने के बाद ही प्रवेश दिए जाने को कहा। ज्ञापन देने वालों में विभाग संगठन मंत्री अमित भारद्वाज, महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर, हर्ष अग्रवाल, शिवम सक्सेना, आशीष वल्मीकि, श्रेयांश बाजपेई, नवदीप यादव, प्रज्ज्वल भड़ाना, विवेक गुर्जर, विशाल श्रीवास्तव, गुनगुन शर्मा, रोशनी, आदित्य सक्सेना, यश देशमुख, सीमान, निखिल, सक्षम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें