इमाम हुसैन की याद में निकाला गया जुलूस।
शहर भर में मना जश्न, महफिलों में हुआ इमाम का जिक्र
बरेली। हजरत इमाम हुसैन की यौम-ए-विलादत पर शहर में कई जगह जश्न मनाया गया। कार्यक्रमों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
जसोली स्थित दादा मियां की दरगाह शरीफ से जुलूस-ए-परचम निकाला गया जो अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ मलूकपुर स्थित इमामबाड़ा फतेहनिशान पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां इमाम हुसैन की जिंदगी पर रोशनी डाली गई। इसमें नासिर हुसैन, अहमद उल्लाह वारसी, जाफर नियाजी, राजू कुरैशी, फहीम वारसी, सय्यद शानू, कलीम मियां, दानिश हुसैन, अतहर हुसैन आदि मौजूद रहे।
कंघी टोला स्थित नूरी मस्जिद में जश्न-ए-विलादत इमाम हुसैन मनाया गया। महफिल का आगाज तिलावते कुरान से हुआ। इसके बाद इमाम हुसैन की जिंदगी पर रोशनी डाली गई। उनकी शान में कलाम पेश किए गए। महफिल के आखिर में मस्जिद के इमाम जिया उल इस्लाम ने दुआ की। इस मौके पर परवेज नूरी, आसिम नूरी, हारून बेग, ओवैसी उर्फ अश्शू, शोएब, समीर बेग आदि मौजूद रहे। संवाद