फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Chunav: बरेली में स्ट्रांग रूम के पास कूड़ा गाड़ी में मिले पोस्टल बैलेट, राजनीतिक दलों ने जमकर किया हंगामा

Tue, 08 Mar 2022 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

परसाखेड़ा में उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के गोदाम में विधानसभा चुनाव का मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहीं बने स्ट्रांग रूम में जिले में चुनाव के बाद सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखी गई हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे नगरपालिका की एक कचरा गाड़ी मतगणना केंद्र के अंदर घुसी तो वहां बैठे सपाइयों ने शक होने पर उसे रोक लिया। कचरा गाड़ी में पोस्टल बैलेट के तीन बक्से रखे थे। इस पर जमकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
बरेली में कूड़ा गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार की मौजूदगी में मतगणना स्थल में घुसे कचरा वाहन में पोस्टल बैलेट पाए जाने के बाद सपाइयों ने हंगामा कर दिया। दूसरी पार्टियों के लोगों के पहुंचने के बाद माहौल और गरमा गया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


परसाखेड़ा में उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के गोदाम में विधानसभा चुनाव का मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहीं बने स्ट्रांग रूम में जिले में चुनाव के बाद सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखी गई हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार के साथ वहां की नगरपालिका की एक कचरा गाड़ी मतगणना केंद्र के अंदर घुसी तो वहां पहले से निगरानी करने बैठे सपाइयों ने शक होने पर उसे रोक लिया। कचरा गाड़ी के अंदर देखा तो उसमें पोस्टल बैलेट की तीन बक्से रखे थे।

इस पर सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम ने पोस्टल बैलेट को ब्लैंक बताकर सपाइयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला तूल पकड़ गया। कुछ देर में वहां तमाम और सपाइयों के साथ दूसरे दलों के नेता भी पहुंच गए। इससे हंगामा और भी बढ़ गया। सूचना देने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत तमाम अफसर और भारी पुलिस फोर्स भी परसाखेड़ा पहुंच गया।
विज्ञापन


अफसरों ने नेताओं को समझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पोस्टल बैलेट के बक्सों को बाहर ही रखवाकर कचरा गाड़ी को अंदर भेज दिया गया। रात आठ बजे के बाद तक मतगणना स्थल पर अधिकारियों को नेताओं के बीच वार्ता चल रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें