दो दिनों से हो रही बारिश के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई वार्डों में सीलन से छत से पानी टपक रहा है। इससे यहां परिसर में तीमारदार गिरकर चोटिल हो
रहे हैं।
तीमारदारों ने बताया कि यहां की हालत खराब है, जिस वार्ड में जाएं, वहीं पर छत से टपकते पानी की टिप-टिप की आवाज सुनाई देती है। छतों से पानी टपकने के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे परिसर में सीलन है।
विज्ञापन
वार्ड के बेड के पास दीवारें तक टपक रही हैं। रखरखाव के अभाव में अस्पताल की इमारत दिनों दिन कमजोर हो रही है। छत के ऊपर दो फुट लंबी घास उग आई है। ऐसा लगाता है कि यह सरकारी अस्पताल छत न होकर कोई खेत हो। महिला वार्ड लेवर रूम की हालत हो और भी ज्यादा खराब है। छत व चारों ओर की दीवार पर सीलन है। तीमारदारों ने बताया कि छत का पानी बेड पर भी टपक रहा है। पानी भरने के कारण लोग कई बार फिसल कर गिर रहे हैं।
इस मामले में प्रभारी डॉ. विनय कुमार पाल ने बताया कि पिछले कई सालों से छत की मरम्मत नहीं हो सकी है। रखरखाव के लिए जो बजट आता है। वह नाकाफी है। इसके लिए अलग से बजट की मांग की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों से कहा गया है। संवाद