फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। कस्बे के कृष्णानगर मोहल्ले में रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चेना गौटिया निवासी लेखराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बेटी देववती (25) का विवाह पांच साल पूर्व भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव चनदपुर निवासी से की थी। कुछ समय बाद बेटी के ससुराल वाले रिठौरा के कृष्णानगर में मकान बना लिया, सभी यहीं आकर रहने लगे। बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करते थे।
लेखराज ने बताया कि छह दिन पूर्व देववती ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद भी ससुराल वालों ने उसे परेशान करना नही छोड़ा। रविवार को वह रिठौरा में अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था और घर में कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें