बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिससे वह बस से नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई गई। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 20 वर्षीय घनश्याम की मौत हो गई। वह लखीमपुर खीरी के मैगलगंज का रहने वाला है। वह गाजियाबाद की एक फैक्टरी काम करता था। वहां से घर लौट रहा था।