फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला पर दर्ज कराई रिपोर्ट, यह है मामला

Tue, 10 Sep 2024 11:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें एक महिला और उसके मौसा पर मंत्री और उनके पति के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली के आईजी रेंज को ई मेल के जरिये शिकायत भेजकर बारादरी थाने में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और उसके मौसा डॉ. आरसी पांडेय आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वे दोनों मंत्री और उनके पति के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस ने उत्तराखंड सरकार लिखी लग्जरी कार भी बरामद की है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शिकायत में कहा, कल्पना मिश्रा ने अपने आधार कार्ड, पासपोर्ट जैसे व्यक्तिगत दस्तावेजों में केयर ऑफ के तौर पर उनके पति गिरधारी लाल साहू का नाम और मंत्री के बरेली स्थित आवास का पता दर्ज करा लिया है। वह उनके नाम व पद का दुरुपयोग कर धन उगाही करने के साथ ही जनमानस में दबदबा बनाती है। मंत्री के मुताबिक महिला ने उनके बरेली स्थित आवास से सात लाख रुपये और उनकी स्वर्ण जणित रुद्राक्ष की माला भी चुरा ली है।

रेखा आर्या ने आरोप लगाया है कि कल्पना जिस लग्जरी कार से चलती है, उस पर अवैध रूप से उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, नीली एवं लाल बत्ती लगा रखी है। महिला और उसका कथित मौसा डॉ. आरसी पांडे कई तरह के गलत धंधों में लिप्त हैं। मंत्री ने आशंका जताई कि दोनों के तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। वे किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पना ने नकारे आरोप
बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने कल्पना मिश्रा से पूछताछ की। कल्पना ने बताया कि चोरी और धोखाधड़ी की बात गलत है। वह पप्पू गिरधारी की कंस्ट्रक्शन फर्म में मैनेजर के तौर पर काम करती है। उनके घर में परिवार के सदस्य की तरह ही रेखा आर्या व पप्पू गिरधारी के साथ रहती है। इसलिए आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्रों पर पता भी वहीं का लिखवा लिया है। इसकी तस्दीक कर ली जाए।

बात करने से कतरा रहे मंत्री और पप्पू गिरधारी
मंत्री रेखा आर्या से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर बात नहीं हो पाई। उनके स्टाफ ने मंत्री की व्यस्तता का हवाला दिया। वहीं, पप्पू गिरधारी भी उत्तराखंड में बताए जा रहे हैं। पता लगा है कि वह अपने गुरु के साथ धार्मिक यात्रा पर गए हैं। वह भी इस मुद्दे पर बात करने से बच रहे हैं। जोगी नवादा में रहने वाले पप्पू गिरधारी के बेटे रिंकू राठौर ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है।

आईजी रेंज बरेली डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या की ओर से ई मेल व मेसेंजर के जरिये मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपों की सत्यता परखकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें