फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोस्तों ने कर्ज दिला ऑनलाइन गेम खिलाया, युवक ने जहर खाकर किया वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के दुनका निवासी युवक ने खेत में बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसमें वह बता रहा है कि उसने जहर खा लिया है। ऑनलाइन गेम में वह काफी रुपये हार चुका है। उसके दोस्तों ने उसे इसकी लत लगवाई और फिर उधार रुपये भी दिलवाए। साथ ही उसने अपने परिवार की महिलाओं का जेवर भी गिरवी रखा व बेच दिया। पुलिस युवक की तलाश करने लगी। तभी पता लगा है कि वह अपना मोबाइल घर छोड़ गया था, जबकि पत्नी का मोबाइल ले जाकर वीडियो बनाया और वीडियो वायरल कर दिया। इधर, सुराग लगने पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से नशे की हालत में पुलिस उसे ले आई।
विज्ञापन

25 वर्षीय युवक मो. हसीब बृहस्पतिवार को घर से लापता हो गया। युवक अपने आठ भाइयों में पांचवें नंबर का है। आठ माह पहले ही शीशगढ़ की नादरा के साथ शादी हुई थी, जो इस समय गर्भवती है। युवक के भाई नदीम अहमद ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर युवक को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसका नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया है।

तीन मिनट 11 सेेकंड की वीडियो में वह एक चरी के खेत में दिखाई पड़ रहा है। अंत में रोकर सभी से माफी भी मांग रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरा परिवार और रिश्तेदार एवं पुलिस जंगलों में खोजने में लगी है। परिवार के सदस्यों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। घर पर सारे नाते-रिश्तेदार आकर पत्नी और मां को धैर्य बंधा रहे हैं। इधर, पुलिस मुरादाबाद उसकी सुराग लगने पर युवक को लेने रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन






आठ माह पहले सट्टे में ढाई लाख रुपये हार गया था



कुछ लोगों ने बताया कि युवक ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी बन गया है। आठ महीने पहले शादी बाले दिन दुल्हन के लिए जेवर खरीदने के लिए रखे गए ढाई लाख रुपये को भी सट्टे में हार गया। उसके बाद घर बालों के डर से युवक गायब हो गया। बरात शीशगढ़ जाने को तैयार थी, लेकिन दूल्हा के गायब होने पर बरात नहीं गई। वधू और वर पक्ष बालों की देर रात तक पंचायत हुई तो रात के 12 बजे युवक नशे की हालत में जंगल में मिला। फिर उसे तैयार कर रात 12 बजे के बाद बरात शीशगढ़ पहुंची थी।

-

कहीं कर्ज न देने की वजह से तो नाटक नहीं कर रहा युवक

कुछ लोगों ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है, लेकिन सट्टे की लत ने उसे कर्जदार बना दिया है। उसे कर्ज न देना पड़े। इसलिए ऐसी हरकतें कर रहा है।



पूछताछ के बाद पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसे मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा के एक गांव खोज लिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें