एयरपोर्ट पर अभेद सुरक्षा
मंगलवार को राष्ट्रपति ने अभेद सुरक्षा के बीच बरेली से पंत नगर को चेंजओवर किया। सोमवार को दिन भर अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पिछले दिनों पीएम मोदी के चेंज ओवर की तर्ज पर इस बार भी तैयारियां की गई हैं।
सोमवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन में ड्यूटी स्टाफ की ब्रीफिंग की और उन्हें ड्यूटी प्वाइंट बताए गए। हालांकि राष्ट्रपति सुबह वायुयान से बरेली एयरपोर्ट पर उतरकर फिर हेलीकॉप्टर से ही पंतनगर रवाना हुईं है। ऐसे में उन्हें बरेली में सड़क मार्ग पर बिल्कुल नहीं आना था।
बावजूद किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सोमवार सुबह रिहर्सल भी की गई। पुलिस लाइन से निकली फ्लीट एयरफोर्स स्टेशन होकर बहेड़ी रोड पर निकली। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पांच एएसपी, दस सीओ और लगभग छह सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए।