दुल्हन की मां ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने दहेज की मांग को लेकर बवाल किया। उसने बरातियों संग मिलकर लड़की पक्ष की महिलाओं से मारपीट की। दूल्हे ने तमंचा निकाल लिया। मारपीट के बाद वह बरात वापस लेकर चला गया। लड़की पक्ष ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें- UP: दिवाली पर हवाई सफर चार गुना महंगा, बरेली से मुंबई-बेंगलुरु का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
लड़की पक्ष ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उधर, दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष के आरोपों को गलत बताया। उसके मुताबिक लड़की पक्ष ने बिचौलिये के साथ मारपीट की थी। इसी बात पर विवाद हुआ था। दहेज मांगने का आरोप गलत है। इधर, बिन दुल्हन के लौटी बरात का मामला मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।